8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: खेलते समय छज्जा गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,परिजनों की चीत्कार सुन पूरा गांव रोया

Bahraich News: बहराइच जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। छज्जा गिरने से दो मासूम बच्चों की उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जिस आंगन में बच्चे किलकारियां भरकर खेल रहे थे। वहां एक झटके में सन्नाटा पसर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 6 Jul 2025, 7:18 PM IST

Bahraich

सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI

Bahraich News: बहराइच जिले के बाबागंज क्षेत्र खेलते समय बच्चों के ऊपर भरभरा कर छज्जा गिर गया। जिसके नीचे दो मासूम बच्चे दब गए। रोते चिल्लाते परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा को हटाया गया। बच्चों को परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक घटना को लेकर गांव में कई घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों की चीत्कार सुन पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गई।

Bahraich News: बहराइच जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पुराने जर्जर मकान सीलन ले रहे हैं। जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज हकीमगांव बच्चे छज्जा के नीचे खेल रहे थे। अचानक छज्जा भर भरा कर गिर गया। वहां पर खेल रहे सनी 7 वर्ष और कृष्णा 9 वर्ष उसके नीचे दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन चिल्लाते हुए दौड़कर मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आ गए। ग्रामीणों के सहयोग से छज्जा के मालवा को हटाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन बच्चों को आनन- फानन में लेकर अस्पताल के जहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शनि अपने दो भाइयों में बड़ा था। कृष्णा दो भाइयों में छोटा था।

40 साल पुराने मकान का गिरा छज्जा, दबाकर दो बच्चों की मौत

हकीमपुरवा में हुए हादसे का कारण भी सीलन ही बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घर लगभग 40 साल पुराना है। और जर्जर हो गया है। यही कारण है कि शनिवार को छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन चिल्लाते हुए दौड़े और ग्रामीणों की मदद से छज्जे को हटाया लेकिन जब तक मलबा हटाया जाता, दोनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। दर्दनाक हादसे का शिकार कृष्णा हकीमपुरवा की ग्राम प्रधान रेखा देवी का भतीजा है। वहीं, कृष्णा पोता लगता है। घटना के बाद प्रधान भी सदमे में हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार, परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं

हकीमगांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी ली और परिजनों से भी बात की। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। पंचनामा भर कर शव सौंपने की बात कही। देर रात तक टीम परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने में जुटी रही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया है। समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पोस्टमार्टम नहीं करवाया तो मुआवजा या फिर कोई सहायता नहीं मिलेगी।