गोंडा

Gonda: आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, लिपिक के खिलाफ डीएम को दिये जांच के आदेश

Gonda News: अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पत्र को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने कर्नलगंज तहसील में तैनात लिपिक के खिलाफ डीएम को जांच करने के आदेश दिए हैं। जिससे हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Apr 20, 2025
आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा

Gonda News: गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील के संग्रह अनुभाग में 20 वर्षों से तैनात लिपिक पर भ्रष्टाचार की कई गंभीर आरोप लगे हैं। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयुक्त को पत्र लिखा था। पत्र को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं।

Gonda News: अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत यादव के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुये आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिव कुमार एडब्लूबीएन, तहसील-करनैलगंज के खिलाफ जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद की ओर से कर्मचारी के खिलाफ जांच करा कर स्थानान्तरण आदि की कार्रवाई कराये जाने का अनुरोध किया गया है।

कर्नलगंज तहसील में तैनात लिपिक पर कई गंभीर आरोप

गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील में बीते 20 वर्षों से तैनात लिपिक पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कई गंभीर आरोप लगाते हुए आयुक्त को पत्र लिखा है। संग्रह अनुभाग, अधिष्ठान लिपिक के पद पर करनैलगंज गोण्डा में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत व मूलवेतन पर रहकर सरकारी धन का लूट बन्दरबाट व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ड्यूज भुगतान में पहले वसूली करने के बाद भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।

Published on:
20 Apr 2025 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर