गोंडा

Gonda News: आईलैंड से 12 हजार KM यात्रा तय कर अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करने के बाद पूर्वज की जमीन खोजने गोंडा पहुंचा परिवार

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले से 117 साल पहले एक परिवार यहां से फिजी आईलैंड गया था। अपने पूर्वज की जन्मभूमि खोजने और अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए वहां से रवाना हुआ। करीब 12 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन किया। इसके बाद अपने पूर्वज की जमीन खोजने गोंडा की एक गांव में परिवार ने पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की।

2 min read
Jan 08, 2025
फिजी आयरलैंड से आया परिवार साथ में ग्रामीण

Gonda News: फिजी आईलैंड से एक परिवार काफी लंबी दूरी की यात्रा तय करने के बाद अयोध्या में पहुंचकर प्रभु श्री राम का दर्शन किया। इसके बाद वह गोंडा जिले के वजीरगंज के एक गांव में अपने पूर्वजों की जमीन खोजने के लिए पहुंच गया। वहां पर ग्रामीणों से बातचीत किया। अपने पूर्वजों के विषय में बताया कि उनके पूर्वज भी इसी गांव के रहने वाले हैं। लेकिन बात 117 साल पहले की थी। इसलिए उसके विषय में कोई भी ग्रामीण इस परिवार को कोई जानकारी नहीं दे सका।

Gonda news: यूपी के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बभनी में अपने पूर्वजों की जमीन खोजने के लिए फिजी आईलैंड से एक परिवार अपने पूरे कुनबे के साथ मंगलवार को गांव में पहुंचा। विदेश से परिवार के आने की बात जानकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन लोगों ने बताया कि वर्ष 1908 में आज से करीब 117 वर्ष पहले उनके पूर्वज भारत से फिजी गए थे। बेटे संजीत कुमार ने कहा कि उनके परबाबा जगन पुत्र मंगल यहां से गए थे। संजीत कुमार ने आगे बताया कि वह फिजी एयरलाइंस में नौकरी करते हैं। उनकी माता फिजी स्थित अपने घर पर हैं। संजीत कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी व बेटे शिवनेत के साथ यहां आए थे। लेकिन उनके पूर्वजों के विषय में कोई भी ग्रामीण कुछ भी जानकारी नहीं दे पाया। कुल मिलाकर पूर्वजों के विषय में जानकारी लेने का सपना तो पूरा नहीं हुआ। लेकिन अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद परिवार काफी प्रसन्नचित था।

दोबारा आकर अपने पूर्वज के जमीन की करेंगे खोज

बभनी गांव पहुंचे संजीत ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अयोध्या में वास्तव में भगवान श्री राम का बहुत ही दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। हमें परिवार के साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम लोग भगवान राम के दर्शन कर बहुत ही अपने को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इसके लिए वह यहां एक बार फिर आकर अपने पूर्वजों की जन्मस्थली की खोज करेंगे।

Updated on:
08 Jan 2025 04:23 pm
Published on:
08 Jan 2025 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर