
स्वीकृति पत्र देते विधायक वावन सिंह और डीएम प्रियंका निरंजन फोटो सोर्स विभाग
गोंडा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। एनआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1121 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त भेजी गई। लोगों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभार्थियों को घर निर्माण समय से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
गोंडा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं बड़ी संख्या में लोगों के बैंक खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किश्त की धनराशि भी भेजी गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 1121 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पहली किश्त भेजी गई है। इससे लाभार्थियों को अपने पक्के घर के निर्माण की शुरुआत करने में काफी मदद मिलेगी।
विधायक बावन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर देने की केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से हजारों परिवारों को सम्मान के साथ रहने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को तकनीकी सहायता और अन्य जरूरी सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाए। ताकि आवास निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। इस मौके पर कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, भाजपा महामंत्री राकेश कुमार तिवारी और आशीष त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
16 Mar 2026 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
