9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में भाई की हत्या के बाद रातभर शव के पास सोता रहा छोटा भाई, पिता ने बताई पुलिस को पूरी दास्तान

Gonda Crime: गोंडा के धानेपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटे भाई ने दिव्यांग बड़े भाई की डंडे से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह रातभर शव के पास सोता रहा। सुबह परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करती CO शिल्पा वर्मा मौजूद पुलिसकर्मी फोटो सोर्स पत्रिका

घटनास्थल का निरीक्षण करती CO शिल्पा वर्मा मौजूद पुलिसकर्मी फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक ने अपने दिव्यांग और मंदबुद्धि बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही सो गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र की पृथ्वी पाल ग्रांट ग्राम पंचायत के महतोडीह मजरे में शुक्रवार रात एक बेहद दुखद घटना हुई। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 2 बजे देर 26 वर्षीय विराट तिवारी ने अपने 39 वर्षीय बड़े भाई सुमित तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाई घर में ही शव के पास लेटकर सो गया।

खुद कबूल किया भाई के हत्या बात, परिजनों ने पुलिस को सौंपा

सुबह जब परिवार के अन्य लोग उठे तो उन्होंने सुमित को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। पूछताछ के दौरान विराट ने खुद ही भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही धानेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मंदबुद्धि होने के कारण पत्नी भी छोड़ कर चली गई

परिवार वालों के अनुसार मृतक सुमित तिवारी करीब 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित थे। इसके साथ ही वह मानसिक रूप से भी कमजोर थे। लगभग दस साल पहले उनकी शादी इटियाथोक क्षेत्र में हुई थी। लेकिन मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से पत्नी एक साल बाद ही उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से वह परिवार के साथ ही रह रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी विराट तिवारी की

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। वह अक्सर गांव में राह चलते लोगों पर ईंट-पत्थर फेंक देता था। लोग उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त मानकर नजरअंदाज कर देते थे। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।