7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में तंत्र मंत्र पूजा के नाम पर करोड़ों की ठगी! कलश में सांप दिखाकर उड़ाए सोना-चांदी, पुलिस ने दबोचे 5 शातिर

गोंडा में तंत्र-मंत्र पूजा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाम और धर्म बदलकर पूजा पाठ करते थे। इनके जालसाजी का तरीका जानकर आप दंग रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification
पकड़े गए आरोपी जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक फोटो सोर्स विभाग

पकड़े गए आरोपी जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक फोटो सोर्स विभाग

गोंडा में पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी परिवारों को विशेष अनुष्ठान का झांसा देकर घरों से सोना-चांदी और नकदी कलश में रखवाते थे। पूजा के दौरान सांप दिखाकर लोगों को डराया जाता। फिर जेवर लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी आरोपी नाम और धर्म बदलकर पूजा पाठ कराते थे।

गोंडा जिले में पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी जैसे आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और एक कार बरामद की है। मामला ददुवा बाजार सोनार गली के रहने वाले संजय कुमार रस्तोगी की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दैनिक अखबार के साथ आए एक पर्चे में समस्याओं के समाधान का दावा किया गया था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें एक कार्यालय बुलाया गया। जहां मौजूद लोगों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान कराने की बात कही।

42 दिनों तक कराया पूजा पाठ, तीन दिनों तक घर पर किया फिर प्रयाग में पूजा के नाम पर लिए 2 लाख

आरोपियों ने करीब 42 दिनों तक पूजा-पाठ कराया। इसके बाद 27 से 30 मार्च के बीच पीड़ित के घर पर अनुष्ठान किया गया। इस दौरान परिवार से लगभग 750 ग्राम सोने के जेवर, 750 ग्राम चांदी और अन्य धातुएं पूजा के नाम पर एक स्टील के डिब्बे में रखवाई गईं। पीड़ित के अनुसार पूजा के दौरान आरोपियों ने कलश में काला सांप दिखाकर पूरे परिवार को डरा दिया। देवता नाराज होने की बात कहकर सभी को कमरे से बाहर भेज दिया गया। बाद में विशेष पूजा के नाम पर दो लाख रुपये भी लिए गए। आरोपियों ने प्रयाग में आगे पूजा कराने की बात कही और पूजा स्थल के पास न जाने की हिदायत देकर फरार हो गए।

कमरे का ताला खोला तो जेवर और सामान गायब मिला

कई दिनों तक फोन बंद रहने पर पीड़ित को शक हुआ। जब परिवार ने कमरे का ताला खोला तो वहां रखे सभी जेवर और सामान गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने लखनऊ-गोंडा रोड पर एचसीपीएम कॉलेज के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नमशेर बुलंदशहर का तथा हसरत अली, इमरान, इन्साद और तोहिद मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग जिलों में पर्चे बांटकर लोगों को झांसे में लेते थे। और सांप दिखाकर डराने के बाद जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। गिरोह ने गोंडा और बहराइच में कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग