
घटनास्थल पर जूटी लोगों की भीड़ फोटो सोर्स पत्रिका
गोंडा जिले के मनकापुर कस्बे में गुरुवार दोपहर एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। जहां महिला एक युवक से बातचीत कर रही थी। अचानक ट्रेन आते ही वह पटरी की ओर दौड़ी और हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के मनकापुर कस्बे में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। जिसके बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे महिला रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी हिस्से में एक युवक के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान मनकापुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी वहां पहुंची। लोगों का कहना है कि ट्रेन को देखते ही महिला अचानक तेजी से पटरी की ओर दौड़ी। और इंजन के सामने कूद गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की वजह से काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
मृत महिला की पहचान मनकापुर थाना क्षेत्र के खरिका बगिया गांव की रहने वाली रानी (28) के रूप में हुई है। वह अंकित की पत्नी थी। स्थानीय आर्केस्ट्रा टीम में काम करती थी। परिवार में उसके दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और करीब ढाई साल का बेटा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। दोनों विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की बात करते रहे, जिससे रेलवे फाटक करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। बाद में आरपीएफ और डायल 112 की टीम के हस्तक्षेप के बाद शव को ट्रैक से हटाया गया। यातायात सामान्य कराया गया। मनकापुर थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि जीआरपी से मेमो मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
07 May 2026 04:24 pm
Published on:
07 May 2026 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
