5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में भाजपा की जीत का बृजभूषण शरण सिंह ने इस बड़े नेता को दिया क्रेडिट, बता दिया ‘हनुमान’

Brij Bhushan Sharan Singh News : बृजभूषण शरण सिंह ने बंगाल में BJP की जीत का श्रेय अमित शाह को देते हुए उन्हें पार्टी का 'हनुमान' बताया। साथ ही गोंडा में 10 मई से होने वाली ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का ऐलान किया।

2 min read
Google source verification

बृजभूषण शरण सिंह ने अमित शाह को बताया भाजपा का हनुमान, PC- Patrika

गोंडा: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का पूरा श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को देते हुए उन्हें पार्टी का ‘हनुमान’ बताया है।

5 मई को गोंडा स्थित अपने आवास विष्णोहरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बंगाल में मिली विजय का सारा श्रेय अमित शाह की कुशल रणनीति और दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने पूरी चुनावी बिसात तैयार की और जीत का खाका खींचा, जिसके सुखद परिणाम अब सामने हैं।

अमित शाह को ‘हनुमान’ बताया

बृजभूषण ने अमित शाह की तुलना भगवान राम के भक्त हनुमान से करते हुए कहा कि वे भाजपा में संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बंगाल की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई भी दी।

इसी दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने 10 मई से गोंडा के नंदनी नगर स्टेडियम में शुरू होने वाली ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की घोषणा की। इसमें देशभर के करीब 1300 पहलवान हिस्सा लेंगे, जिनमें हरियाणा के सबसे ज्यादा करीब 800 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं।

चोटिल पहलवानों को मिलेगा मौका

पूर्व सांसद ने बताया कि तीन साल के अंतराल के बाद शुरू हो रही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देना है, जो चोट या अन्य कारणों से राष्ट्रीय स्तर के मुख्य मुकाबलों से वंचित रह गए थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय कुश्ती के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उनका कुश्ती प्रशासन से सीधा संबंध नहीं है, क्योंकि उनका बेटा उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष है। इसके बावजूद कुश्ती के प्रति उनके शौक और लगाव के कारण यह चैंपियनशिप उनकी परिकल्पना पर आधारित है।

हरियाणा का कुश्ती में दबदबा

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पहलवान पारंपरिक रूप से भारतीय कुश्ती में 70 प्रतिशत तक पदक जीतते रहे हैं और इस बार भी वे सबसे ज्यादा उत्साह के साथ भाग लेंगे। बृजभूषण शरण सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नंदनी नगर स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।