3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं खुद विक्टिम हूं…’ विनेश फोगाट का छलका दर्द, बृजभूषण के गढ़ गोंडा में खेलने से किया इनकार

Vinesh Phogat vs Brij Bhushan Sharan Singh : रेसलर विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर फिर बोला हमला। गोंडा में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट पर उठाए सवाल, कहा- 'मैं खुद शोषण की शिकार हूं, वहां न्याय मिलना नामुमकिन।'

3 min read
Google source verification

बृजभूषण शरण सिंह. PC- Patrika

गोंडा :बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर महिला खिलाड़ी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह भी बृजभूषण शरण सिंह के शोषण का शिकार हैं। कोर्ट में केस चल रहा है, जिन 6 महिला खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं उनमें से वह भी एक हैं। गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है।

विनेश फोगाट ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, आप सब को नमस्कार…जैसा की सभी को पता है कि मैं पिछले डेढ़ साल से रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन, अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।

गोंडा में होनी है रैंकिंग टूर्नामेंट और ट्रायल

महिला खिलाड़ी ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है।

उन्होंने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा…कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है।

कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता।

3 साल पहले खिलाड़ियों ने उठाया था मुद्दा

आज से 3 साल पहले हमने सैक्सुअल हैरेसमेंट का केस उठाया था। वह कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है।

आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी। हमारी गवाहिंयां अभी चल रही हैं। आप खुद सोच सकते हैं मेरा उसके घर पर जाना मतलब कि उसके कॉलेज में..हर कोई व्यक्ति उसी से रिलेटेड होगा। वहां पर जाकर कंपटीशन लड़ना, मेरे से मेरी टीम और देशवासियों की उम्मीदें जुड़ी हैं। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि मैं वहां पर जाकर अपना 100% दे पाउंगी।

बृजभूषण आज भी बोलता है कि रेसलिंग फेडरेशन पर उसका दबदबा है। उसी के लोग उसने बैठा रखे हैं। वह खुद पूरे देश के सामने बोलता है लेकिन फिर भी स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री या भारत सरकार कुछ भी कदम नहीं उठाती है। अगर मैं उस कंपटीशन में जाऊंगी और मेरे साथ मेरी टीम भी होगी। हमारे वेल विशर्ज भी होंगे। किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो भारत सरकार इसकी जिम्मेदार होगी।

जानें लें क्या है पूरा मामला

18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देते हुए Wrestling Federation of India (WFI) के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के विरुद्ध है। टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद WFI अध्यक्ष ने उन्हें ‘खोटा सिक्का’ कहा था। विनेश फोगाट इस समय जुलाना से कांग्रेस की विधायक हैं।