1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण सिंह के सपा में आने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश यादव, जानें पूरा मामला

Akhilesh Yadav On Brij Bhushan Singh : बृजभूषण शरण सिंह के सपा में शामिल होने की अटकलों पर अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी। जानें क्यों बृजभूषण कर रहे हैं अखिलेश की तारीफ और क्या है सपा का 'PDA' प्लान।

2 min read
Google source verification

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में शामिल होने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, PC- Patrika

लखनऊ : बृजभूषण शरण सिंह लगातार एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। उनके मुखर विचारों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। आपको बता दें कि पहले भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। इस मामले पर जब एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया कि बृजभूषण शरण सिंह सपा में कब शामिल होना चाहते हैं तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया।

अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं आपको अगर सच बताऊं तो भाजपा में कुछ लोग इतना परेशान है कि वो सबकुछ छोड़ना चाह रहे हैं और PDA में आना चाह रहे हैं…इतने पीड़ित हैं…दुखी हैं, अपमानित हैं कि वह अब सब कुछ छोड़कर आना चाह रहे हैं। जहां तक आप जो बात कर रहे हैं हमारे गोंडा के नेता और वह पूर्व में हमारी पार्टी में भी रहे हैं। राजनैतिक परिस्थितियां क्या बनती हैं वह वह ही बता सकते हैं। अभी तो एक्सप्रेस-वे की बात हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यहां हरदोई में फेंटा नहीं बनता है छोटा, मिरिंडा बनता है। वह मैं जब अगली बार आऊंगा तो आपको पिलाऊंगा।

पूर्व सांसद कर चुके हैं अखिलेश यादव की तारीफ

पूर्व सांसद अपने बयानों में कई बार अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि वो हनुमान जी के प्रशसंक हैं, धार्मिक व्यक्ति हैं। उन्होंने एक भव्य मंदिर भी बनवाया हुआ है। श्रीकृष्ण के वंशज हैं, वह धर्म विरोधी कैसे हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को लेकर ये भी कहा कि वह थोड़ा बहुत जो भी करते हैं, वह मजबूरी में करते हैं। उन्होंने कहा, आप समझिए इस बात को। वह मजबूरी में करते हैं। मजबूरी उनसे ये करवा रही है। वह जो कर रहे हैं, मजबूरी में कर रहे हैं।

अखिलेश का अहसान नहीं भूलने वाली बात भी कही थी

बीते कुछ दिनों से बृजभूषण बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते आए हैं। एक पॉडकास्ट में बृजभूषण ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि मुझे जनता ने नहीं, षडयंत्र ने हटाया है। जिस लोकसभा से बेइज्जत करके निकाला गया हूं, अगर जिंदा रहा तो एक बार लौटूंगा जरूर। इस दौरान बृजभूषण ने अखिलेश का अहसान न भूलने की बात भी कही थी। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बृजभूषण की बजाय उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से मैदान में उतारा था।

हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं- बृजभूषण

हाल के दिनों में बृजभूषण का एक और बयान चर्चा में रहा। जिसमें उन्होने कहा कि आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग