1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं पूजा पाल’, मंत्री ओपी राजभर बोले- अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की, सपा पर यूं कसा तंज

OM Prakash Rajbhar And Pooja Pal Latest News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जानिए उन्होंने पूजा पाल के लिए क्या कहा?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

May 01, 2026

om prakash rajbhar targeted samajwadi party what did he say about pooja pal and atiq ahmed up politics

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

OM Prakash Rajbhar And Pooja Pal Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ विधायक पूजा पाल के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें न्याय नहीं मिल सका।

'अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की'

पूजा पाल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान राज्य में 'जंगलराज' था। इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की। पूजा पाल न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद CM योगी के कार्यकाल में उन्हें न्याय मिल पाया।"

'पूजा पाल सपा की हर गतिविधि को जानती हैं'

उन्होंने कहा, "पूजा पाल सपा में रही हैं और उसकी हर गतिविधि को जानती हैं। इस नाते उन्होंने विधानसभा में अपनी बात की कि समाजवादी पार्टी की सरकार गुडों और माफियाओं की सरकार थी।"

BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत पर क्यो बोले राजभर

इसी बीच, ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल के चुनाव और कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत पर प्रतिक्रिया दी। राजभर ने कहा, "जो चुनाव हारता है तो वह तरह-तरह के आरोप लगाता है। अब ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं और BJP की सरकार बन रही है तो वे बौखला गई हैं। इसलिए ममता बनर्जी तरह-तरह के हथकंड़े अपना रही हैं।"

'पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के राज से परेशान'

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के राज से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। इसी बदलाव के लिए BJP को लोगों ने वोट दिया है। बंगाल में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। राजभर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी फैसले सोनिया गांधी लेती हैं। राजभर ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे किस बात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जब अध्यक्ष के पास निर्णय लेने की क्षमता ही ना हो तो ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष की क्या जरूरत है।"