3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यदि मोबाइल खो गई… तो बिल्कुल ना हो परेशन तुरंत करें ये काम, यहां की पुलिस ने 16 महीने में बरामद किए 695 फोन

गोंडा पुलिस ने विशेष अभियान में 251 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। 16 महीने में 695 फोन मिले। मोबाइल खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ इन दस्तावेजों को शिकायत के साथ प्रमाण के तौर पर दें।

2 min read
Google source verification
बरामद मोबाइल साथ में खड़े मोबाइल प्राप्त करने वाले लोग तथा पुलिस अधिकारी गण फोटो सोर्स विभाग

बरामद मोबाइल साथ में खड़े मोबाइल प्राप्त करने वाले लोग तथा पुलिस अधिकारी गण फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और थाना पुलिस के समन्वय से विभिन्न कंपनियों के 251 खोए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिससे लोगों में खुशी की लहर है।

गोंडा जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सर्विलांस टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के कुल 251 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष से अब तक कुल 695 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। जो पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।

इन कंपनियों के मोबाइल फोन हुए बरामद

सर्विलांस टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी थानों के साथ समन्वय स्थापित किया। जिससे गुमशुदा मोबाइलों का पता लगाने में सफलता मिली। बरामद किए गए मोबाइल फोन में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वन प्लस जैसी प्रमुख कंपनियों के फोन शामिल हैं। इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने गोंडा पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

मोबाइल फोन खोने पर तुरंत करें ये काम

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी’ एप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज करते समय मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र साथ रखना आवश्यक है। पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल मिलने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाती है। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है। जिससे टीम का मनोबल और बढ़ेगा।