गोंडा

Gonda: डीएम के आदेश पर अवैध खनन के मामले में रात 2 बजे पहुंचे अधिकारी, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध

Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने अवैध खनन के मामले में कड़ा रूख अपनाया है। डीएम को रात में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर रात 2 बजे टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। अवैध खनन के मामले में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। कई दिनों से अवैध खनन चल रहा था।

2 min read
Apr 17, 2025
मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी और पुलिस टीम

Gonda News: गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील के गांव नगवाकला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर रात्रि 2 बजे खनन अधिकारी करनैलगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि लगभग 47x27 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक मीटर गहराई तक अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की गई थी। वहां पर कोई वाहन नहीं मिला। लेकिन जेसीबी और डंपरों के टायरों के निशान स्पष्ट रूप से देखे गए। जिससे यह अनुमान लगाया गया कि यह खनन गतिविधि कई दिनों से संचालित की जा रही थी।

Gonda News: गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले में संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। डीएम ने पूर्व में स्पष्ट आदेश दिए गए थे। क्षेत्र में यदि कहीं अवैध खनन होता है। तो सम्बन्धित राजस्व व पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके बावजूद ग्राम नगवाकला में हो रहे खनन की कोई सूचना न स्थानीय पुलिस को दी गई। और न ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

एक अन्य प्रकरण में अवैध मिट्टी पटान पाई गई

एक अन्य प्रकरण में थाना खरगूपुर क्षेत्र में भी अवैध मिट्टी पटान की सूचना पर जांच की गई। परन्तु शिकायतकर्ता के स्थल पर न पहुँचने के कारण निरीक्षण सीमित रहा। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की नींव में 90 घनमीटर सामान्य मिट्टी का पटान पाया गया। खनन अधिकारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि नियमानुसार भूमि स्वामी और गाटे की जानकारी एकत्र कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। तथा सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

किसी क्षेत्र में अवैध खनन मिला तो लेखपाल राजस्व निरीक्षक पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होती है। तो उस क्षेत्र के लेखपाल राजस्व निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Apr 2025 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर