Gonda News: डीएम के कड़े एक्शन के बाद अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। गोपनीय सूचना के आधार पर प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। देर रात छापेमारी करने पहुंची खनन टीम पर पथराव हुआ। इसके बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान दो ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर को प्रशासन ने जब्त किया है।
Gonda News: डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। रविवार की आधी रात प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्राली तथा एक लोडर को जप्त किया है। इस दौरान टीम पर पथराव भी किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
Gonda News: जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रहा है। रविवार रात लगभग 11:30 बजे खनन विभाग की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कर्नलगंज तहसील के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम रूपनपुरवा, मौजा देवा परसिया में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त कुछ व्यक्तियों ने खनन विभाग की टीम पर पथराव करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल की तत्परता और सतर्कता से स्थिति तुरंत नियंत्रित कर ली गई।
खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर-लोडर को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन वाहनों का उपयोग अवैध खनन सामग्री के परिवहन में किया जा रहा था।
घटनास्थल से तेजनारायण मिश्रा नामक व्यक्ति अवैध खनन में संलिप्त पाया गया। उनके अलावा वाहन चालकों विकास बाबू, पिंटू दीक्षित और देवेंद्र कुमार तिवारी की भी अवैध गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई कर अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन की किसी भी गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।