10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट के आदेश पर भदोही में तैनात सिपाही समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोंडा में एक बुजुर्ग की जमीन हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर भदोही में तैनात सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

2 min read
Google source verification
नगर कोतवाली गोंडा फोटो सोर्स पत्रिका

नगर कोतवाली गोंडा फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में कोर्ट के आदेश पर भदोही में तैनात एक सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक बुजुर्ग को बहाने से कचहरी ले जाकर उनसे अंगूठा लगवाकर जमीन अपने नाम करा ली।

गोंडा जिले में एक बुजुर्ग की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने के आरोप में भदोही में तैनात एक सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने की है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर गांव के रहने वाले 77 वर्षीय निबई ने आरोप लगाया है कि सिपाही दिनेश कुमार, उनके भाई हजारी प्रसाद और दो अन्य लोगों ने मिलकर धोखाधड़ी के जरिए उनकी जमीन हड़प ली। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि 20 नवंबर 2025 को वह घर से अकेले निकले थे। उसी दौरान हजारी प्रसाद उन्हें दवा दिलाने और विकलांगता पेंशन बनवाने का झांसा देकर कचहरी ले गए। वहां उनसे कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा लिया गया। बाद में पता चला कि उन्हीं कागजों के आधार पर उनकी जमीन का फर्जी दान पत्र बनाकर बैनामा हजारी प्रसाद के नाम करा दिया गया। इस बैनामे में श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव को गवाह बनाया गया है। निबई का कहना है कि उन्हें ठीक से दिखाई नहीं देता है। और वे पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। आरोप है कि इसी कमजोरी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनसे धोखाधड़ी की।
बताया गया कि यह रजिस्ट्री नगर कोतवाली क्षेत्र में कराई गई थी। मामले में पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। इसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्रता अग्रवाल ने नगर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश के बाद नगर कोतवाली में सिपाही दिनेश कुमार, हजारी प्रसाद, श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक वैभव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।