गोंडा

Lok sabha election 2024: सीएम योगी बोले- ये मोदी का भारत जो छेड़ता उसे हम छोड़ते नहीं, सपा और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बात

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के एक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इनके करनामें रावण जैसे हैं।

2 min read
May 19, 2024
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के शाहगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के इत्र की खुशबू इमरती की मिठास और लोगों की ईमानदारी के लिए यह शहर प्रसिद्ध है। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर को प्रचंड जीत दिलाने के लिए वोट करने की अपील की।

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि जब बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार की बात करती है। तो कांग्रेस और सपा को चक्कर आने लगता है। उन्होंने कहा कि यह बात बीजेपी और हम लोग नहीं बल्कि 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता कहती है। जो राम को लाए हैं। हम उनको लाएंगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आज भी रावण समाप्त नहीं हुआ है। वह कांग्रेस और सपा के रूप में मौजूद है। इन दो पार्टियों के कारनामे रावण जैसे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के आका कहते हैं कि भारत में राम नहीं हुए हैं। तो राम मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिए। समाजवादी पार्टी तो कांग्रेस से भी दो कदम आगे चल रही है। इन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवा दिया। इन पर राम की कृपा हो नहीं रही है। इसलिए यह ऐसा बोल रहे हैं। भगवान राम की कृपा से जनता ने मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने का निर्णय ले लिया है। लोकतंत्र का यह पर्व राम भक्त और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में जब देश के अंदर जगह-जगह आतंकवादी घटनाएं होती थी। हम आतंकवाद के खिलाफ बोलते थे कि इस समस्या का समाधान करो। तो यह लोग कहते थे कि हम क्या करें हम तो लाचार हैं। आज आतंकवाद समाप्त हो गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत मोदी का है। हमें जो छेड़ता है। उसे हम छोड़ते नहीं हैं। इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्र विधायक, रमेश सिंह विधायक, राम चंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, अमरनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Also Read
View All

अगली खबर