Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा शिवसेना और एनसीपी के बीच मंथन चल रहा है। वहां कौन मुख्यमंत्री बनेगा बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने तर्क में बता दी ये बात वहीं प्रियंका गांधी के सांसद बनने पर कहा कि लोकसभा में उनका स्वागत है।
Maharashtra CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। अब तीन पार्टियों में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन चल रहा है। इस सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि तीन पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। बीजेपी को जनादेश मिला है। बहुत अधिक सीटें वहां कि जनता ने दिया है। प्रियंका गांधी के लोकसभा में पहुंचने पर कहां उनका स्वागत है। लेकिन अब उन्हें सोच समझ कर बोलना पड़ेगा।
Maharashtra CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। अब मुख्यमंत्री पद को लेकर महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच मंथन चल रहा है। आपको क्या लगता है। वहां पर किस पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। इस सवाल पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि तीनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के पास जनादेश है। बहुत ज्यादा सीटें वहां कि जनता ने दिया है। फडणवीस साहब को अगली बार ही वहां कि जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती थी। लेकिन उन्होनें पार्टी के लिए सेकरीफाइज किया। पूरे कार्यकाल तक सरकार चलाने में मदद की। कोई अवरोध पैदा नहीं किया। मुझे लगता है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। उसमें फडणवीस सबसे आगे है। सब मिलके काम करेंगे। बीजेपी बहुत बड़ी पार्टी है।
पूर्व सांसद से यह सवाल करने पर कि प्रियंका गांधी अब लोकसभा में आ गई है। क्या लोकसभा के अंदर कांग्रेस मजबूत होगी। इस पर उन्होंने का कि लोकसभा में आई है। उनका स्वागत है। बाहर का अलग माहौल होता है। अंदर का एक अलग माहौल होता है। अब जो बोलेंगी वह रिकॉर्ड जाएगा। क्या बोलेंगी, सोच समझ कर बोलना पड़ेगा। अब लोकसभा में आई है। उनका स्वागत है।