Operation Sindoor: बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। पहलगाम हमले में सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हुई थी। सोच समझकर पुरुषों को टारगेट किया गया था। सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया गया। भारत की दो महिलाओं ने मिशन को अंजाम दिया। महिलाओं के हाथ मारे गए मुसलमानों को जन्नत में जगह नहीं मिलेगी। बृजभूषण सिंह ने उनके धर्म का जिक्र करते हुए बताई इसकी वजह?
Operation Sindoor: गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा से क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलगाम घटना में सबसे ज्यादा पुरुषों को टारगेट किया गया। कुछ महिलाओं ने कहा कि हमें भी मार दो तो आतंकियों ने कहा कि तुम्हें नहीं मारेंगे। जाकर मोदी से बता देना। जिस तरह उन्होंने मांग का सिंदूर छीना था। इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की दो महिलाओं ने अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए मुसलमानों को जन्नत नहीं मिलेगी।
Operation Sindoor: बृजभूषण सिंह ने कहा कि हमारे देश के लिए यह गर्व की बात है। सरकार इस नीति पर काम कर रही है। एक मारोगे तो 10 मारेंगे, और घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के अनुसार जो लोग महिलाओं के हाथ मारे गए हैं उन्हें जन्नत नहीं मिलेगी। हमें अपनी भारतीय वीरांगनाओं पर गर्व है। हमें लगता है कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम प्रधानमंत्री ने रखा होगा। महिलाओं का सिंदूर छिन गया था। इसलिए ऑपरेशन का नाम सिंदूर दिया गया।
एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए है। मसूद अजहर का एक बयान आया कि हमें भी मार देते। इस पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि मसूद अजहर को समझ में आ गया होगा परिवार का दर्द क्या होता है।
पाकिस्तान की कमान वहां के नेताओं के हाथ में नहीं बल्कि की सेना के हाथ में है। जब तक यह कमान पाकिस्तान सेना के हाथ में रहेगी। तब तक पाकिस्तान यूं ही परेशान होता रहेगा। पाकिस्तान द्वारा LOC पर किया जा रहे हैं सीजफायर पर बोले बृजभूषण,कहा हमारे सैनिक उसका जवाब दे रहे। कुछ सिख समाज लोगों के हताहत होने की खबर आई है। मुझे तो लगता कि वह पाकिस्तानी सेना के लोग भाग गए थे लेकिन अब वह लोग आम नागरिकों पर गोलीबारी कर रहे हैं। भारतीय सेना इसका बदला चुन चुन कर लेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर बोले बृजभूषण, कहां दुनिया के जो भी जिम्मेदार देश हैं। वह कतई नहीं चाहेंगे की युद्ध हो,भारत के साथ पूरा विश्व खड़ा हुआ है। पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए। वह कहां टिकते हैं। अगर वह महफूज है। तो भारत की दया पर महफूज है। भारत से लड़ने की पाकिस्तान की ना कभी हैसियत थी। ना आगे कभी हैसियत होगी।
राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में समर्थन कर चुके हैं। सरकार के हर कदम का स्वागत कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता छुटपुट आवाज उठाते रहते हैं जिससे देश का नहीं कांग्रेस पार्टी का नुकसान होगा। आतंकवाद को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह समस्या आज से नहीं आजादी से चली आ रही। आजादी से अब तक लगभग 42000 सैनिक और डेढ़ से 2 लाख आम नागरिक मारे जा चुके हैं। एक के बदले 10 और घर में घुसकर मारने की नीति पर हमारी सेना और सरकार काम कर रही है।