गोंडा

प्रधान प्रतिनिधि के पत्नी की हत्या, बीजेपी नेता के बेटे समेत चार पर हत्या का आरोप, गन्ने के खेत में मिला शव

गोंडा जिले में प्रधान प्रतिनिधि के पत्नी की हत्या के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत तीन पर हत्या का आरोप है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Jul 26, 2024
मृतका की फाइल फोटो

यूपी के गोंडा जिले के इटियाथोक बिशनपुर तिवारी गांव में गुरुवार की देर शाम उस वक्त एक महिला की हत्या कर दी गई। जब वह अपने घर के पीछे ट्यूबेल की तरफ गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो गन्ने के खेत में उनका शव मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। परिजनों ने चुनावी रंजिस में बीजेपी नेता और उसके बेटों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव बिशुनपुर तिवारी के मजरा रमगढ़िया के रहने वाले देव प्रकाश तिवारी की पत्नी प्रमिला देवी बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर के पीछे स्थित‌ ट्यूबेल की तरफ शौच के लिए गयी थी। वहीं उनकी हत्या कर दी गयी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। जब वह काफी देर तक‌ घर नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। इसी दौरान गन्ने के खेत मे उनका शव पड़ा दिखायी दिया। प्रमिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं।‌ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि 25 जुलाई की शाम इटियाथोक पुलिस को देव प्रकाश तिवारी ने सूचना दी कि उनकी पत्नी शौच के लिए बाहर गई थी। चुनावी रंजिस को लेकर उनके पत्नी की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। शव का पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

Published on:
26 Jul 2024 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर