गोंडा

रसोई में बुझ गई ज़िंदगी की लौ: शराबी पति ने पत्नी की ईट से सिर कूचकर कर दी हत्या, फिर खेत में छुपकर बैठा

गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पति ने रसोई में खाना बना रही पत्नी की कुदाल और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खेत में छिप गया।

2 min read
Jan 23, 2026
मृतिका की फाइल फोटो

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भयकपुर पुरवा गांव में शराब के नशे में सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र की भोलाजोत पंचायत के भयकपुर पुरवा गांव की है। यहां रहने वाले बाबूलाल यादव ने शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी रीता की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रीता उस समय घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पीछे से आए पति बाबूलाल ने कुदाल से उसकी गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। इससे रीता की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने मौत के बाद ईंट से रीता का सिर भी कुचल दिया। और वारदात को अंजाम देने के बाद घर के बगल स्थित गन्ने के खेत में फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

यूपी को एक और सिक्स लेन हाईवे, गोंडा-बलरामपुर से अयोध्या का सफर होगा आसान

मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत, क्षेत्राधिकारी आनंद राय, फॉरेंसिक टीम और खरगूपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता सेवक राम की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पति शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता था

मृतका की बहन ने बताया कि रीता की शादी करीब 20 साल पहले बाबूलाल यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही बाबूलाल शराब पीने को लेकर अक्सर रीता से झगड़ा करता था। रीता के दो बच्चे हैं। एक बेटा अंकित यादव, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। एक बेटी मोहनी यादव, जो पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
23 Jan 2026 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर