गोंडा

होली पर जो रंग न खेलें वह घरों से बाहर न निकले…यह मस्ती का त्यौहार एएसपी का बयान वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Holi 2026: पीस कमेटी की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। आइये जानते हैं, क्या उन्होंने कहा?

2 min read
Feb 27, 2026
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एसडीएम करनैलगंज नेहा शर्मा फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

Holi 2026: गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली में होली को लेकर आयोजित पीस कमेटी बैठक का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बैठक में कहा कि जो लोग होली नहीं खेलना चाहते, वे उस दिन घर से बाहर न निकलें। उनके बयान पर अब विभिन्न समुदायों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

Holi 2026: गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली में चार दिन पहले होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बैठक के दौरान एएसपी ने कहा, “जो होली न खेले, वह अपने घर से ही न निकले, क्योंकि होली मस्ती का त्योहार है। यह नहीं देखता कि कौन हिंदू है। कौन मुसलमान, कौन ईसाई या कौन सिख। यह सिर्फ इतना देखता है कि होली है। और हम अपने भाई पर रंग डालेंगे।”

होली उत्साह का त्यौहार कुछ लोग ज्यादा उत्साहित हो जाते, उस समय उन्हें समझाना मुश्किल

उन्होंने कहा कि रंग डालते समय लोग “बुरा न मानो, होली है” कहते हैं। और शाम तक सभी लोग गले मिलकर त्योहार समाप्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को रंग से परहेज है। तो बेहतर है कि वह उस दिन घर में ही रहे।
एएसपी ने समझाया कि होली खुशियों और उत्साह का त्योहार है। कुछ लोग ज्यादा उत्साह में आ जाते हैं। जिन्हें मौके पर समझाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें। कहा कि शाम को रोजा खोलने के समय यदि कोई गुजिया खिलाए तो उसे स्वीकार करें।

एएसपी के बयान का मुस्लिम समुदाय ने किया समर्थन

वायरल वीडियो पर जावेद अख्तर, नसीब अली और साहिबान नियाजी ने एएसपी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों से अपील की गई है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं।

Published on:
27 Feb 2026 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर