गोंडा

बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा दर्दनाक मौत… एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग

गोण्डा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

2 min read
Mar 30, 2026
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

गोण्डा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली। यह हादसा खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनान-गौरा मार्ग पर रविवार देर रत हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। मृतकों की पहचान खुटिहन गांव के रहने वाले श्रीश्याम (19), अमरदीप सक्सेना (23) और रितिक (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त किसी काम से बाहर गए थे। वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव में पसरा मातम परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और तीनों को बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की खबर गांव पहुंची। वहां मातम छा गया। तीनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस वाहन का कर रही तलाश

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परिजनों ने भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on:
30 Mar 2026 06:47 am
Also Read
View All

अगली खबर