26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda Crime: ‘हत्या के बाद कितने दिन में मिलेगी जमानत?’ Google पर यही सर्च करता था पिता, फिर बेटे पर किया जानलेवा हमला

Gonda Crime: गोंडा के खोड़ारे में अवैध संबंध का विरोध करने पर पिता ने बेटे पर धारदार हथियार और सिलबट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि पिता हत्या के बाद जमानत मिलने से जुड़ी जानकारी Google पर सर्च करता था। आरोपी फरार है।
2 min read
Google source verification
Gonda

घायल बेटा तनवीर की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Crime:गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बनकटवा गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक पिता ने अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। बेटा जमीन पर गिरा तो आरोपी ने सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में एक पिता पर अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नसरुल्लाह का एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद बेटा लगातार इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद होने लगा था। परिवार के मुताबिक, आरोपी ने महिला से बातचीत और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपने मोबाइल में रखे थे। इन्हें बेटे और उसकी बहन ने देख लिया था। इसके बाद परिवार में मामला खुल गया। बेटे ने पिता के संबंधों का विरोध शुरू कर दिया।

पहले धारदार हथियार फिर सिलबट्टे से किया हमला

आरोप है कि मंगलवार रात विवाद के दौरान नसरुल्लाह ने बेटे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कई वार होने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद भी पिता नहीं रुका और उसने सिलबट्टे से बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

नाजुक हालत में लखनऊ रेफर

गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां भी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पिता पहले से बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह खाली समय में मोबाइल पर यह तक सर्च करता था कि हत्या के मामले में जमानत कितने समय में मिल सकती है। हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद से आरोपी पिता फरार

घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार बताया जा रहा है। घायल युवक की मां की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, आरोपी के कथित संबंध और हमले से जुड़े सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है।