गोंडा

UP Rains: अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ आंधी- तूफान वज्रपात का अलर्ट, जानिए IMD latest update

UP rains: मौसम विभाग ने यूपी में एक बार फिर अगले 48 घंटे में बारिश आंधी- तूफान के साथ वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने latest update जारी कर खराब मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

2 min read
Sep 22, 2024
Up weather updates
बारिश आंधी तूफान की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains : मौसम विभाग ने रविवार की शाम लेटेस्ट अपडेट जारी कर अगले 48 घंटे में यूपी में एक बार फिर भीषण आंधी- तूफान और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से पूर्वी यूपी के जिलों में तेज धूप के साथ आसमान में बादलों के आवाजाही का खेल जारी है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को एक बार फिर बारिश आंधी तूफान और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यूपी के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिर सकती है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया है।

UP rains: यूपी में मानसून धीरे-धीरे अपनी विदाई की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से फिर बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। लेकिन 25 और 26 सितंबर को मौसम विभाग (IMD) ने बारिश के साथ भीषण आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अभी 2 दिन गर्मी और सताएगी। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच सहित आसपास के क्षेत्र में बादलों के आवाजाही का खेल चलता रहा। दिन में तेज धूप निकलने से लोग एक बार फिर उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। रविवार को यूपी का बागपत सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 37. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में तापमान की बात करें तो 34 डिग्री सेल्सियस से 37.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहा। जबकी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD ने 25 और 26 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ भीषण आंधी तूफान और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है।

Up Rain: IMD alert: IMD ने 25 और 26 सितंबर को बारिश भयंकर आंधी तूफान वज्रपात के लिए जारी किया अलर्ट

अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में अगले 48 घंटे बाद बारिश आंधी तूफान वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यूपी के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Published on:
22 Sept 2024 07:45 pm