6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आज खोलेंगे विकास का खजाना, मिलेगी 515 करोड़ की बड़ी सौगात, 262 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा में 515.63 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, बाढ़ सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने और हजारों लोगों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती आयुक्त और डीएम फोटो सोर्स सूचना विभाग

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती आयुक्त और डीएम फोटो सोर्स सूचना विभाग

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करनैलगंज क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 515.63 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, बाढ़ सुरक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

गोंडा जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में आयोजित कार्यक्रम में 515.63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वह 84.15 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि 431.48 करोड़ रुपये की 214 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कुल मिलाकर जिले को 515.63 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और लोकार्पण

इन परियोजनाओं में करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। उनमें तुलसीदास तपोस्थली का पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का निर्माण और विकास, करनैलगंज में अग्निशमन केंद्र की स्थापना, किसान कल्याण केंद्र और मल्टीपरपज सीड स्टोर का निर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज भवन का निर्माण तथा आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण कक्ष की स्थापना शामिल है।

उत्सव भवन जैसी विकास कार्य इन परियोजनाओं का हिस्सा

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। एल्गिन ब्रिज-चरसड़ी तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, परसपुर बाईपास निर्माण, मनिहारी घाट पर सरयू नदी पर लंबे पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण, पसका घाट का सुंदरीकरण तथा अटल पार्क और उत्सव भवन जैसे विकास कार्य भी इस योजना का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री चयनित लाभार्थियों को वितरित करेंगे स्वीकृत पत्र

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति और आवंटन पत्र भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग