6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- गुंडाराज का दौर खत्म, माफिया चुन कर भेजोगे तो खून भी चूस डालेगा

CM Yogi Adityanath: बलरामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण योजनाओं को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अपराधियों और माफिया तंत्र पर सख्त कार्रवाई का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। साथ ही जनता से विकासोन्मुख नेतृत्व को समर्थन देने की अपील की।

2 min read
Google source verification
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स सूचना विभाग

जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स सूचना विभाग

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और माफियाओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है। अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। अब राज्य विकास, निवेश और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। 2017 से पहले प्रदेश में माफिया सक्रिय थे। वह गरीबों का राशन खा जाते थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम को बलरामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडाराज का दौर अब खत्म हो चुका है। सीएम कहा कि किसी ने बेटी को छेड़ने का दुस्साहस किया। व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की। तो ऐसे में किसी को छोड़ेंगे नहीं, उन्होंने कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। माफिया को चुन कर भेजोगे। तो खून भी चूस डालेगा।

योजना का लाभ अब सीधे पात्रों तक पहुंच रहा

उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन वर्तमान व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। लोगों को उनका हक मिल रहा है।

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपराध और माफिया तंत्र पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ कहा कि बेटियों की सुरक्षा व व्यापारियों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति महिलाओं के सम्मान या आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने चुनाव में योग्य और ईमानदार प्रतिनिधियों को चुनने की अपील की

मुख्यमंत्री ने लोगों से चुनाव में योग्य और ईमानदार प्रतिनिधियों को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जाति और परिवार आधारित राजनीति से ऊपर उठकर विकास और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनके अनुसार, जब जनता सही नेतृत्व का चयन करती है। तो उसका सकारात्मक असर विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर दिखाई देता है।

अब उत्तर प्रदेश को विकास और बेहतर प्रशासन के लिए जाना जाता

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में निवेश बढ़ रहा है। रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान अलग थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश को सुरक्षा, विकास और बेहतर प्रशासन के लिए जाना जा रहा है।

मुख्यमंत्री का दावा आने वाले समय में प्रदेश अधिक प्रगति करेगा

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा। तथा जनता को विकास योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग