25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakshya Raichandani: श्रीलंका में बल्ले से मचाया धमाल, गोंडा लौटे लक्ष्य रायचंदानी बोले- लक्ष्य तय करो, सफलता खुद मिलेगी

Gonda News: गोंडा के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। दोहरा शतक और शतक लगाने वाले लक्ष्य को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। गोंडा लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। जहां उन्होंने युवाओं को मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
2 min read
Google source verification
लक्ष्य राय चांदनी के स्वागत में जुटे लोग

लक्ष्य राय चांदनी के स्वागत में जुटे लोग

Lakshya Raichandani:गोंडा के उभरते क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित अंडर-19 क्रिकेट श्रृंखला में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके शानदार खेल की बदौलत भारतीय टीम ने यादगार जीत दर्ज की और लक्ष्य को पूरे दौरे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

गोंडा पहुंचने पर फूल मालाओं से हुआ स्वागत

शनिवार को श्रीलंका से लौटने के बाद लक्ष्य अपने माता-पिता के साथ गोंडा पहुंचे। शहर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

टेस्ट श्रृंखला में रहा शानदार प्रदर्शन

श्रृंखला के दौरान लक्ष्य ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वनडे मुकाबलों में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में योगदान दिया। टेस्ट श्रृंखला में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। पहले टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं

गोंडा पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में लक्ष्य रायचंदानी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि युवा पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। तो उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल हो, पढ़ाई हो या कोई अन्य क्षेत्र, लगातार मेहनत और अनुशासन ही आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मंत्र है। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और टीम प्रबंधन को दिया।

लक्ष्य की उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों में बड़ा उत्साह

उन्होंने कहा कि माता-पिता और प्रशिक्षकों का सहयोग हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। उनकी इस उपलब्धि से गोंडा के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। और कई बच्चे अब क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने का सपना देख रहे हैं। शहर में उनके स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि लक्ष्य आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की बड़ी पहचान बनेंगे और देश के लिए इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।