गोंडा

UP Rains: यूपी में आज और कल बूंदाबांदी, 10, 11, मूसलाधार बारिश, जाने इस बार कब होगी मानसून की विदाई

UP Rains: मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक यूपी में मानसून की गाड़ी पर अभी ब्रेक नहीं लगेगा। आज और कल कुछ इलाकों में आसमान में बादलों के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। आईएमडी ने 10, 11, सितंबर को यूपी के इन इलाकों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Sep 08, 2024
बारिश होने की सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में कुछ नए सिस्टम एक्टिव होने के बाद यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। IMD के अनुमान के मुताबिक यूपी में आज और कल बूंदाबांदी के साथ कुछ इलाकों मे हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पश्चिमी यूपी में 12 सितंबर तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जबकि पूर्वी यूपी में 10 और 11 सितंबर को एक बार फिर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Rains: यूपी में मानसून (Monsoon 2024) अपने विदाई की तरफ बढ़ रहा है। 15 से 20 सितंबर के बीच मानसून की विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार 25 सितंबर के बाद मानसून की विदाई के आसार बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में कुछ नए सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या सहित 23 जिलों में 10, 11 सितंबर को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD एक आनुमान के मुताबिक 12 सितंबर तक पश्चिमी यूपी बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस समय दिन में तीखी धूप निकलने से एक बार फिर तापमान बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। रविवार की सुबह एक बार फिर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। यूपी में अधिकतम तापमान देखा जाए तो बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस गाजीपुर में 35 डिग्री सेल्सियस हमीरपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस सुल्तानपुर में 36 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

Up Rain IMD alert पूर्वी यूपी में 10 और 11 सितंबर को आईएमटी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 10, 11, सितंबर को आईएमडी ने भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Published on:
08 Sept 2024 08:30 am
Also Read
View All

अगली खबर