गोंडा

UP Rains: अगले 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश वज्रपात की चेतावनी

UP Rains: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में बारिश आंधी तूफान और वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि 26 जिलों में घना कोहरा रहेगा। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, लखीमपुर, मेरठ, फिरोजाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Feb 04, 2025
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: फरवरी माह में दिन में मार्च- अप्रैल जैसी कड़ाके की धूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तूफानी बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से यूपी के 24 जिलों में बुधवार को यानी कल बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

UP Rains: यूपी में मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पश्चिमी जिलों में देखने को मिला है। आईएमडी के अनुसार अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार से चलें कि तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से हवा का रुख बदल कर दक्षिणी से उतरी हो जाएगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की गति से ठंडी पछुआ हवा के असर से तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में कल तूफानी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नोज, सहारनपुर, शामली, मुज़्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगंज, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।

इन जिलों में घना कोहरा

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर