1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर, सैकड़ो युवाओं से करोड़ो की ठगी करने वाला कोलकाता में गिरफ्तार, धर्म और नाम बदलकर किया जालसाजी

गोंडा में मल्टीनेशनल काउंसलिंग कंपनी का कार्यालय खोलकर धर्म और जाति बदलकर रूस के रसिया मास्को सिटी में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ो युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य सरगना को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोंडा लाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
मुख्य आरोपी शमशाद उर्फ विवेक फोटो सोर्स विभाग

मुख्य आरोपी शमशाद उर्फ विवेक फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले में मल्टी नेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी कंपनी खोलकर सैकड़ो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी शमशाद उर्फ विवेक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्म और नाम बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को गोंडा लाने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

गोंडा में कंपनी खोलकर ठगी करने वाला शमशाद उर्फ विवेक बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है। उसने गोंडा में मुस्लिम से हिंदू बनकर 200 से अधिक लोगों को रूस के रसिया मास्को सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी किया। इन लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया। उसने कहा कि एयरपोर्ट पर ही आपको पासपोर्ट वीजा और नियुक्ति पत्र मिलेगा। जब सैकड़ो की संख्या में युवा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। तो इन लोगों द्वारा कई बार फोन किया गया। लेकिन बेल बजती रही फोन नहीं उठा। इसके बाद एयरपोर्ट के इंक्वारी में पूछताछ की वहां अंदर प्रदेश नहीं दिया गया। बाहर निकाल कर जब युवाओं द्वारा दोबारा फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद इन लोगों द्वारा दिल्ली की एक पुलिस चौकी पर जाकर पूरी दास्तान बताई। लेकिन वहां यह कहा गया कि जहां का मामला है। रिपोर्ट वही दर्ज होगी। उसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ो की संख्या में युवक नगर कोतवाली गोंडा पहुंचे। और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर 6 लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोंडा पुलिस के पत्र और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाल ने किया गिरफ्तारी की पुष्टि

गोंडा के नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि गोंडा पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र और मदद के आग्रह पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी शमशाद उर्फ विवेक को वहां से पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि वह कोलकाता के जरिए विदेश फरार होने की योजना बना रहा था। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से गोंडा लाया जाएगा।