27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों का पिता नाबालिग साली संग फरार, परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा

ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया जीजा ससुराल से बारात जाने के लिए निकला। लेकिन वह आधे रास्ते से ही लौट आया। और बाइक पर अपनी 16 साल की साली को लेकर फरार हो गया है। जिससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित युवक जो दो बच्चों का पिता है।अपनी 16 वर्षीय साली को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से चला गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 26 वर्षीय युवक अपनी नाबालिग साली को साथ लेकर गायब हो गया। युवक देहात कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। और वह शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता है। जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को वह अपने ससुराल में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचा था। बारात में जाने की बात कहकर वह मोटरसाइकिल से निकला। लेकिन कुछ देर बाद वापस ससुराल लौट आया। वहां से उसने अपनी 16 वर्षीय साली को मोटरसाइकिल पर बैठाया और दोनों वहां से चले गए। बाद में जब बारात के लोग एकत्र हुए तो युवक का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। अगले दिन जब परिवार को पूरी घटना की जानकारी हुई तो वे युवक के घर पहुंचे। जहां उसकी पत्नी और बच्चे ही मिले। युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

परिवार ने सामाजिक मान-सम्मान के कारण शुरुआत में मामले को सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन दो दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित पिता ने तरबगंज थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक तरबगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं।