26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से सब्जी लेने निकले युवक का 7 दिन बाद टेढ़ी नदी में मिला शव, परिवार का छिन गया सहारा

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में सब्जी लेने निकले 45 वर्षीय संजय का सात दिन बाद टेढ़ी नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग मृतक की फाइल फोटो

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग मृतक की फाइल फोटो

गोंडा जिले के कौड़ियां थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सात दिन पहले सब्जी लेने घर से निकले 45 वर्षीय संजय का शव रामापुर नदी में मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के कौड़िया थाना के गांव बसभरिया के रहने वाले संजय, पुत्र किशोरी, बीते सप्ताह घर से यह कहकर निकले थे कि वह बाजार से सब्जी लेकर जल्द लौट आएंगे। परिवार को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो उठे। पहले आसपास तलाश की गई। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई। लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। दिन बीतते गए और परिवार की चिंता बढ़ती गई। घर का माहौल मायूसी से भर गया था। पत्नी और बच्चों की आंखें दरवाजे पर टिकी रहतीं। मानो अभी वह मुस्कुराते हुए घर में दाखिल होंगे।

परिजनों में मची चीख पुकार

बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामापुर नदी में एक शव को उतराते देखा। यह खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जब पहचान हुई। तो वह संजय ही थे। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत होता है। लेकिन मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। संजय की असमय मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, ताकि इस दुखद घटना की सच्चाई सामने आ सके।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग