26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग बालिका ने बच्ची को दिया जन्म… परिजनों को रो-रो कर बताई पूरी कहानी… आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के गोंडा जिले में दुष्कर्म की एक घटना का करीब 9 महीने बाद खुलासा हुआ है। जब रेप पीड़िता ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने जब पूछताछ की तो उसने रो-रो कर पूरी घटना की सच्चाई बताई जिससे परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Google source verification
कोतवाली करनैलगंज फोटो सोर्स पत्रिका

कोतवाली करनैलगंज फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। और सुनने में असमर्थ बताई जा रही है। आरोप है कि एक युवक ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, डर और धमकी की वजह से बालिका ने लंबे समय तक इस घटना की जानकारी नहीं दी। मामला तब सामने आया जब 22 फरवरी को नाबालिग ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसने परिजनों को रो-रो कर पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपी धमकी देता रहा यदि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री, जो कान से बहरी है। कम समझ रखती है। उसे अमिताभ तिवारी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता के अनुसार, पूछताछ में बालिका ने कहा कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। परिजनों का कहना है कि आरोपी एक ज्योतिषी कॉल सेंटर का संचालक बताया जा रहा है और उसी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। घटना से आहत पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीओ बोले- केस दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा

क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक ने बताया कि कोतवाली पुलिस को पिता ने सूचना दी कि उसके बेटी की उम्र 15 वर्ष है। वह गर्भवती हो गई थी। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात से परिवार के लोग अनभिज्ञ थे। पिता की लिखित तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण के बाद अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग