
फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वारदात से ठीक पहले का है। जिसमें खेत में शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदलता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि राजस्थान पत्रिका नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि घटना दत्तनगर ग्राम पंचायत के सुदाई पुरवा गांव की है। जहां खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वीडियो में अधिवक्ता के भतीजे विश्वास मिश्रा को ट्रैक्टर से खेत जोतते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू होती है। जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों से मारपीट में बदल जाती है।
वायरल फुटेज में दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठियां लिए एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच विश्वास मिश्रा कथित रूप से ट्रैक्टर पर सवार होकर तेज रफ्तार में भीड़ की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। आरोप है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए थे। घायलों में अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा भी शामिल थे। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वीडियो में यह भी दिख रहा है। कि दोनों पक्षों के लोग पहले से ही आमने-सामने खड़े थे। और माहौल बेहद तनावपूर्ण था। कुछ दृश्य ऐसे भी हैं। जिनमें सुभाष चंद्र मिश्रा खुद लाठी लेकर विवाद के बीच सक्रिय नजर आते हैं। घटना के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है। वीडियो में कुछ लोग यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस आ रही है। भाग लो जिसके बाद दोनों गुटों के लोग वहां से हट जाते हैं।
करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने सामने आए वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय के अनुसार, घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में स्थिति सामान्य दिखाई दे रही है। जबकि दूसरे में विवाद और ट्रैक्टर चलाने की घटना दिख रही है। पुलिस दोनों वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 Feb 2026 09:46 am
Published on:
23 Feb 2026 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
