22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल का दर्शन कर लौट रहे यूपी के चार दोस्तों की मौत कोटा में कार ट्रक में घुसी, इन जिलों के रहने वाले

उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार दोस्त उज्जैन से महाकाल का दर्शन कर लौट रहे थे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी ब्रेजा कार ट्रक में घुस गई। जिससे चारों की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। उत्तर प्रदेश के चार युवक उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी की यात्रा थम गई। तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी और पल भर में सब कुछ खत्म हो गया।

रविवार की शाम चेचट थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए। स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से युवकों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले गोंडा और कानपुर के रहने वाले

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21), प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25) निवासी रूरा, जिला कानपुर देहात और अंश प्रताप सिंह (20) निवासी धौलपुरवा, जिला गोंडा के रूप में हुई है। चारों मित्र शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। दर्शन के बाद रविवार सुबह वापस अपने घरों के लिए रवाना हुए थे।

ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

कोटा पुलिस के अनुसार एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज में कार तेज रफ्तार में लहराती हुई दिखाई दे रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आ जाने से वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और ट्रक में पीछे से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रांजुल चतुर्वेदी लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार युवाओं की असमय मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।