
मृतका की फाइल फोटो घटनास्थल पर मौजूद पुलिस सोर्स परिजन और विभाग
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति बेंगलुरु में काम करता है। और घटना के समय मोबाइल स्क्रीन पर सब कुछ देखता रह गया।
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के घरवाहजोत गांव के रहने वाले डेविड की शादी 13 मई 2025 को निर्जला के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। डेविड रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु में एक कंपनी में मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी गांव में ही रह रही थी।
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात दोनों के बीच मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। बात इतनी आगे बढ़ी कि निर्जला ने गुस्से और आवेश में आकर बड़ा कदम उठा लिया। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल चालू रहते हुए ही कमरे में फांसी लगा ली। पति ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह दूर होने की वजह से कुछ नहीं कर सका। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मोतीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतका के मायके पक्ष के लोग, जो रानी जोत सेमरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्जला को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिससे वह तनाव में थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Published on:
23 Feb 2026 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
