26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda accident: खुशियों के बीच छाया मातम: बंदरों को बचाने में गई दादी की जान, मासूम जिंदगी से जूझ रहा

Gonda accident: घर में शादी संपन्न होने के बाद खुशियों का माहौल था। लेकिन गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दादी की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया। वही एक वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार फोटो सोर्स पत्रिका

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda accident: गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। टिकरी जंगल के पास बंदरों के झुंड को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दादी की मौत हो गई। जबकि एक वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल है।

Gonda accident: गोंडा जिले के मनकापुर के टिकरी जंगल के पास हुआ यह हादसा परिवार को गहरा शोक दे गया। शहर के पटेल नगर की रहने वाली 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी अपने परिवार के साथ कार से फैजाबाद गई थीं। वे अपने एक वर्षीय पोते की दवा कराकर घर लौट रही थीं। रास्ते में रुदापुर सम्मय मंदिर के पास अचानक सड़क पर बंदरों का झुंड आ गया। ड्राइवर ने बंदरों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। कार को मोड़ने की कोशिश की। लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लक्ष्मी देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

उनका एक वर्षीय पोता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अभी 20 फरवरी को ही घर में शादी की खुशियां गूंजी थीं। लेकिन कुछ ही दिनों में उसी घर मातम छा गया। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।