गोंडा

UP Weather: क्रिसमस तक इन जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट, 26 के बाद फिर करवट लेगा मौसम, कोल्ड वेव के साथ हो सकती बारिश

UP Weather: यूपी में क्रिसमस तक जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है। हवा का रुख भी बदल गया है। अब मिश्रित हवाएं चल रही हैं। बुधवार को कई जिलों में विजिबिलिटी शाम के समय शून्य हो गई। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। 26 के बाद मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है।

2 min read
Dec 19, 2024
तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण हवा का रुख बदल गया है। उत्तर पूर्वी हवाएं मंद गति से चलने लगी है। मंगलवार को अयोध्या के बाद मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 से 72 घंटे में एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। हवाओं का रुख बदलने और मिश्रित हवाओं के चलने के कारण जबरदस्त कोहरा पड़ने लगा है। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है।

UP Weather: मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से कोहरा का व्यापक असर शुरू हो गया है। अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के जिलों में मंगलवार की शाम को जबरदस्त कोहरा देखा गया। इस दौरान कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। पुरवैया हवा चलने के कारण कोहरा बढ़ने के साथ-साथ मंगलवार की शाम आसमान में हल्के बादल भी देखे गए। पूर्वी यूपी के जिलों में क्रिसमस से पहले गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित पूर्वी यूपी के अनेकों जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। तापमान की बात करें तो अयोध्या में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

यूपी का मौसम, IMD alert

आज सुबह से ही यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज यूपी के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, महारजगंज, हरदोई, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और कन्नौज में घने कोहरे का अलर्ट है।

यूपी का तापमान अयोध्या के बाद मेरठ सबसे ठंडा शहर

तापमान की बात करें तो यूपी के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह बहराइच में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, आगरा में अधिकतम तापमान 24.1 तथा न्यूनतम तापमान 7.7 अलीगढ़ में 23.2 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो यूपी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

IMD fog येलो अलर्ट

लखनऊ देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,सीतापुर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा,मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना हैं।

Published on:
19 Dec 2024 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर