गोंडा

UP Weather: मौसम विभाग ने बता दिया दिसंबर में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटे में करवट ले सकता मौसम, इन जिलों में रहेगा कोहरा का असर

UP Weather: मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अगले 48 घंटे में मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में कोहरा का व्यापक असर दिखेगा।

2 min read
Dec 03, 2024
जलने लगे अलाव तस्वीर सोशल मीडिया से

UP Weather: यूपी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। इस साल नवंबर माह में 124 वर्ष के रिकॉर्ड टूट गए। नवंबर माह सबसे गर्म साबित हुआ। अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान घटता बढ़ता रहा। सोमवार को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित पूर्वी यूपी के जिलों में पूरे दिन चमकीली धूप रही। सुबह- शाम ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम में कुछ परिवर्तन दिखेंगे। खास तौर से तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा का असर दिखेगा। 2 दिन बाद नया बेदर सिस्टम केरल की तरफ शिफ्ट होने से तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

UP weather: यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ और बारिश के आसार दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।

अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग ने यूपी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तर प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है।

पूर्वी यूपी के जिलों में दिन में चमकीली धूप निकल रही है। हालांकि शाम ढलते ही ठिठुरन महसूस होने लगती है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम कोहरा का व्यापक असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान का औसत बीते 124 वर्षों के दौरान सबसे ज्यादा रहा। इस बार दिसंबर में ठंड भी सामान्य से कम होने का अनुमान है। शीतलहर के दिनों की संख्या भी औसत से रहने के आसार हैं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गोंडा में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तथा 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, बहराइच में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रावस्ती में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also Read
View All

अगली खबर