गोंडा

UP Weather: अगले 48 घंटे में ठंड का दिखेगा व्यापक प्रकोप इन 23 जिलों के लिए आईएमडी ने जारी किया डबल अलर्ट

UP Weather: मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ठंड का व्यापक असर दिखेगा। वहीं पूर्वी यूपी के इन जिलों में जबरदस्त कोहरा के कारण विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक हो सकती है।

2 min read
Nov 19, 2024
यह तस्वीर सोशल मीडिया से भी गई है

UP Weather: यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते तीन-चार दिनों से शहर से लेकर गांव तक जबरदस्त कोहरा पड़ रहा है। शाम ढलते ही ठंड अपना असर अब दिखाने लगा है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक अगले दो दिन जबरदस्त कोहरा पड़ने का डबल अलर्ट जारी किया है। लेकिन पूर्वी यूपी के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा का अगले दो दिनों तक व्यापक प्रकोप रहेगा। यहां तक की तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। मौसम विभाग ने वाहन चलाते समय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

UP Weather: मौसम विभाग ने यूपी में बारिश के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। अब ठंड अपना दिखाएंगे रौद्र रूप पाकिस्तान और अफगानिस्तान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ठंड हवाएं यूपी में ठिठुरन बढ़ाएंगी। सुबह और शाम कोहरा का व्यापक असर देखा जा रहा है। दिन के समय में भी अब चमकीली धूप नहीं निकल रही है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में मौसम विभाग ने ठंड और कोहरा के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री की तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

यहां अधिक रहेगा कोहरे का प्रकोप

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बस्ती शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत सहित पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 40 जिलों में कोहरा का व्यापक प्रकोप रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.6 जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 29 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 29.6 और न्यूनतम तापमान .14 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर