गोंडा

Vitamin D: शरीर में विटामिन डी की कमी से उत्पन्न होते ये लक्षण, जाने इसके कारण व निवारण

Vitamin D: डी२ (या अर्गोकेलसीफेरोल) एवं विटामिन डी३ (या कोलेकेलसीफेरोल) ये सूर्य के प्रकाश, खाद्य एवं अन्य पूरकों से प्राप्त विटामिन डी निष्क्रीय होता है। इसे शरीर में सक्रिय होने के लिये कम से कम दो हाईड्रॉक्सिलेशन अभिक्रियाएं वांछित होती हैं। त्वचा जब धूप के संपर्क में आती है तो शरीर में विटामिन डी निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होती है।  

2 min read
Mar 12, 2022
Vitamin D

यह मछलियों में भी पाया जाता है। विटामिन डी की मदद से कैल्शियम को शरीर में बनाए रखने में मदद मिलती है। जो हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यावश्यक होता है। इसके अभाव में हड्डी कमजोर होती हैं। छोटे बच्चों में यह स्थिति रिकेट्स कहलाती है। व्यस्कों में हड्डी के मुलायम होने को ओस्टीयोमलेशिया कहते हैं। इसके अलावा, हड्डी के पतला और कमजोर होने को ओस्टीयोपोरोसिस कहते हैं। इसके अलावा विटामिन डी कैंसर, क्षय रोग जैसे रोगों से भी बचाव करता है।

विटामिन डी के स्रोत

मशरूम विटामिन डी का अच्छा सोर्स है. अंडे में भी विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। गाय का दूध, सोया मिल्क, संतरे का जूस इन सभी चीजों का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा वसायुक्त मछली, टूना और साल्मन का सेवन कर सकते हैं। पनीर, दूध, टोफू, दही, अंडे जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें। साथ ही साथ धूप भी लेते रहे।

विटामिन डी की कमी से उत्पन्न विकार

शरीर में विटामिन डी की कमी से कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए भी विटामिन डी जरूरी है। विटामिन डी फैट में घुलनशील विटामिन है। भोजन में मौजूद होता है। शरीर के अंदर उत्पन्न होता है। धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है।

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। तो आपको इसके कुछ खास लक्षण नजर आएंगे

1- विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण जरूरी है।

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इससे कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। इससे हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा आवश्यक है। अगर अक्सर पीठ या मांसपेशियों में दर्द रहता है तो ये शरीर में विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं।

2- विटामिन डी की कमी से आपको थकान महसूस होगी. अगर आप सही तरह से खाने और रात में 7-8 घंटे सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं तो ये शरीर में विटामिन डी कमी की वजह से हो सकता है।

3- आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी।

4- अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं।

5- विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है।

6- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं।

7- विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है।

Updated on:
12 Mar 2022 08:17 pm
Published on:
12 Mar 2022 08:09 pm
Also Read
View All
रॉ अफसर बनकर की शादी, बहन को बताया IAS, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाया, सच पता चलते ही टूटा रिश्ता

3 साल के बेटे को पीठ से बांधकर 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर 6 घंटे तक चला हंगामा

‘पिता ने कर्ज लेकर विदेश में पढ़ाया, हादसे में चली गई जान’, MBBS की डिग्री लेकर लौटे गोंडा के रवि और उनके परिवार के सपनों पर फिर गया पानी

सिर्फ गाड़ी नहीं, चलती-फिरती ICU है, यह एनएमसीजी की पहली एंबुलेंस; अब तक बचा चुकी 8 जिंदगियां, PM मोदी ने की सराहना

देवीपाटन रेंज में बड़ा फेरबदल: 92 उपनिरीक्षकों का तबादला, 36 को गोंडा से दूसरे जिलों में भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट