गोंडा

पति से वीडियो कॉल पर बात करते-करते फंदे से झूल गई पत्नी… बेंगलुरु से मोबाइल स्क्रीन पर सब कुछ देखता रह गया पति

यूपी के गोंडा जिले में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। एक नव विवाहिता बेंगलुरु में नौकरी कर रहे अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत करते-करते फंदे से झूल गई।

2 min read
Feb 23, 2026
मृतका की फाइल फोटो घटनास्थल पर मौजूद पुलिस सोर्स परिजन और विभाग

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति बेंगलुरु में काम करता है। और घटना के समय मोबाइल स्क्रीन पर सब कुछ देखता रह गया।

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के घरवाहजोत गांव के रहने वाले डेविड की शादी 13 मई 2025 को निर्जला के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। डेविड रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु में एक कंपनी में मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी गांव में ही रह रही थी।

ये भी पढ़ें

कबाड़ में बिक रहीं थीं बच्चों की किताबें, सरकारी विभाग का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, भारी संख्या में पुस्तक बरामद चार गिरफ्तार

पति ने रोकने की कोशिश की… लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर सका

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात दोनों के बीच मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। बात इतनी आगे बढ़ी कि निर्जला ने गुस्से और आवेश में आकर बड़ा कदम उठा लिया। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल चालू रहते हुए ही कमरे में फांसी लगा ली। पति ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह दूर होने की वजह से कुछ नहीं कर सका। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मोतीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की कर रही जांच

मृतका के मायके पक्ष के लोग, जो रानी जोत सेमरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्जला को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिससे वह तनाव में थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Published on:
23 Feb 2026 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर