गोरखपुर

गोरखपुर में बड़ा हादसा होने से बचा…निर्माणाधीन नाले में गिरी इग्निस कार, सुरक्षित निकले सवार

गोरखपुर में इन दिनों कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं , गौर करने की चीज है कि इनसे जुड़े विभाग इस कदर बेपरवाह है कि निर्माण कार्य में कहें भी किसी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं फिर भी अधिकारी मौन बने हुए हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, बाल बाल बचे सवार

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के खजांची चौराहे पर शनिवार को एक मारुति सुजुकी इग्निस कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिर गई। बता दें कि यहां फ्लाईओवर बन रहा है जिसके कारण नीचे ट्रैफिक का लोड ज्यादा रहता है। इग्निश कार भी इसी ट्रैफिक में फंसी थी लेकिन सामने आ रही कार को रास्ता देने के लिए इग्निश ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा और संकेतक न लगे होने के कारण इग्निश निर्माणाधीन नाले में गिर गई। संयोगों ठीक था कि कहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

निर्माणाधीन गहरे नाले में गिरी कार, सुरक्षित बाहर निकाले गए सवार

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। निर्माणाधीन नाले के पास न तो बैरिकेडिंग है और न ही सिग्नल बोर्ड लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस लापरवाही से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। नगर निगम और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस व्यस्त चौराहे से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना गुजरते हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों के कानों में जू भी नहीं रेंग रही है कि निर्माणाधीन स्थानों पर कोई संकेतक लगा कर सुरक्षा के इंतजाम किया जाए। जनता ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।

Published on:
14 Jun 2025 06:40 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार