19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया मुंहबोला पिता, लीव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

Live in partner:गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां रिश्ता ही शर्मसार हो गया। बता दें कि पति के छोड़ने के बाद एक महिला अपने परिचित के साथ ही लीव इन में रह रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वह जिसे अपने बच्चों का बाप समझ रही उसके दिमाग़ में कुछ और ही खिचड़ी पक रही है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक मुंहबोला बाप ही बेटी को लेकर भाग गया है। जब यह घटना मां को मालूम चली तो वह अनहोनी के भय से ग्रस्त होकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। अधेड़ के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि चार साल से वह आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी।

पति ने छोड़ा तो लीव इन में रहने लगी महिला

महिला ने बताता की मेरी बेटी उसे पापा कहती थी। लेकिन उसने बाप और बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को दरकिनार करते हुए यह गंदा काम किया है। महिला ने पुलिस से बेटी की सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बाप-बेटी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला(45) ने बताया कि मेरी पहली शादी से दो बच्चे हैं। पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा है।

इस बीच मेरा संपर्क कस्बे के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से हो गया। वह मेरी बेटियों की देखभाल भी करता था। घनिष्ठता बढ़ी तो मेरे बेटियां भी घुलमिल गई और उसे पिता के तरह मानने लगी। बेटी को अक्सर वह घुमाने भी ले जाता था। आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उन्हें छोड़कर वह मेरे साथ रहता था।

सौतेली बेटी को ही भगा ले गया आरोपी, अनहोनी की आशंका से डरी मां

इसी बीच यह सब चल रहा था कि अचानक महिला का आरोप है कि 15 मई की रात मेरी 19 साल की बेटी को बहला फुसलाकर आरोपी अपने साथ लेकर भाग गया। अगले दिन सुबह काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। महिला का कहना है कि बेटी अभी कॉलेज म पढ़ रही है, उसकी पढ़ाई भी अब डिस्टर्ब हो जाएगी।

इस घिनौने काम पर महिला के परिवार के लोग आरोपी पर काफी गुस्सा है और अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हैं। CO गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सर्विलांस के भी ट्रेस किया जा रहा है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।