17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पति ने धारदार हथियार से काटा प्रेमी का गला, पत्नी का फोड़ा सिर…कमरे में दोनों को देख खोया आपा

Gorakhpur News: रविवार शाम झंगहा थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके परिचित युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

रविवार को गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पारी और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पति कहीं बाहर निकला था और बच्चे भी अपने ननिहाल गए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने अपने प्रेमी को घर ओर बुला लिया, लेकिन तभी पति अचानक आ धमका।

पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देखकर पति ने आपा खो दिया। इसके बाद पति ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में महिला का सिर फट गया और उसके यूट्‌यूबर प्रेमी की गर्दन कट गई। इसके बाद महिला और उसका प्रेमी खून से लथपथ होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी ब्रह्मपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया है।

महिला के बुलाने पर पहुंचा था प्रेमी, बच्चे हैं ननिहाल

जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर के पिपरपाती गांव का जितेंद्र निषाद तमिलनाडु में कामगार है। घर पर उसकी पत्नी गुंजा अपने बच्चों के साथ रहती हैं। जितेंद्र कुछ दिनों पहले ही तमिलनाडु से घर आया था। वह रविवार को कहीं किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान गुंजा ने अपने प्रेमी शिलहटा मुंडेरा गांव के कुलदीप शर्मा को घर पर बुलाया था। शाम करीब 5 बजे वह एक ऑटो लेकर घर पर आया था।

अचानक पहुंचा पति, दोनो पर जानलेवा हमला कर हुआ फरार

अचानक जितेंद्र घर पर आया तो एक कमरे में पत्नी को कुलदीप के साथ देखकर वह आपा खो बैठा और घर में रखा धारदार हथियार से पहले कुलदीप पर हमला किया। इसमे कुलदीप की गर्दन कट गई। वह दर्द से तड़पने लगा। इसके बाद एक डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। जिससे गुंजा का सर फट गया। इस दौरान कमरे में चारो तरफ खून पसर गया। यह सब देखकर जितेंद्र वहां से फरार हाे गया।

घायलों की चीख सुन पहुंचे पड़ोसी, खून से लथपथ पड़े थे महिला और प्रेमी

दोनो के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जुट गए। उन्होंने झंगहा पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनोंं घायलों को एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी जितेंद्र निषाद की तलाश में पुलिस टीम लग गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र को कुछ दिनों से पत्नी और कुलदीप पर शक था। इसके बाद पति पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। रविवार को कुलदीप के साथ देखकर वह नाराज हो गया और उसने जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र की बाघागाढ़ा की गुंजा से दस साल पहले शादी हुई थी। जिससे दो बेटे आठ साल का शिवम और छह साल का सत्यम है। दोनों इस समय अपने मामा के घर गए हुए हैं। SO झंगहा अनूप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।