गोरखपुर

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पहुँचे ADG गोरखपुर जोन, सुरक्षा में लापरवाही पर दिये सख्त चेतावनी…नेपाल चुनाव पर सीमा सुरक्षा की किये समीक्षा

गोरखपुर के एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा के चेक प्वाइंट पर पहुंचे। इस दौरान जिला पुलिस, SSB, इंटेलिजेंस आदि की भी भागीदारी रही

2 min read
Feb 25, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ADG tने इंडो, नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के साथ ठूठीबारी इंडो-नेपाल बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया।

एडीजी जैन ने कोतवाली पुलिस, कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों से नेपाल चुनाव, अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें

लाइव कार्यक्रम में एंकर ने सिंगर से पूछा रेट…भड़कीं भोजपुरी सिंगर निशा ने सैंडल लेकर दौड़ाया, स्टेज पर मची अफरातफरी

एडीजी ने ठूठीबारी कोतवाली का किया गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान, एडीजी ने ठूठीबारी कोतवाली का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने थाने पर आने वाले पीड़ितों की हरसंभव मदद करने, अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद, एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नेपाल में प्रस्तावित चुनाव 5 मार्च के मद्देनजर घुसपैठियों, अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

सीमा सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कारवाई

उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा और स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एडीजी ने नेपाल चुनाव की अवधि में भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड क्षेत्र में संयुक्त गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

एडीजी ने आपसी तालमेल और समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर, उन्होंने एसएसबी, कस्टम और कोतवाली पुलिस के अधिकारियों से अलग-अलग फीडबैक लेकर सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को संज्ञान में लिया।

नेपाल में होने वाले चुनाव में बेहतर सहयोग किया जाए

उन्होंने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील नाकों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, अवैध तस्करी व घुसपैठ रोकने, अंतरराष्ट्रीय सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार और पगडंडी मार्गों पर सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

एडीजी ने यह भी कहा कि भारत-नेपाल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया जाए।निरीक्षण के बाद, अधिकारियों ने एडीजी को आश्वस्त किया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर सदर क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज शिवपूजन, कस्टम इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थानाध्यक्ष नवनीत नागर, एसआई बबन प्रसाद वर्मा, बृजेश पाण्डेय, दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनूप यादव, मृत्युंजय तिवारी, रंजीत गिरी सहित कई पुलिसकर्मी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

मेरठ की इफ्तार पार्टी में मचा बवाल, रसगुल्ले के लिए रोजेदारों में चले लात-घूंसे और चप्पल; वीडियो वायरल
Published on:
25 Feb 2026 12:19 am
Also Read
View All