गोरखपुर

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक…बरामद पिस्टल निकली अवैध

गोरखपुर में शुक्रवार की रात घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और बीआरडी मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है।

2 min read
Jun 28, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखनाथ क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, शुक्रवार की रात यहां पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गोरखनाथ थानाक्षेत्र में युवक ने खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली निवासी अमित त्रिपाठी गोरखनाथ क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर पत्नी व दस साल के बच्चे के साथ रहता है। रात में घर लौटने पर किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गोली की आवाज सुन छत पर पहुंची पत्नी, खून से लथपथ मिला युवक

अमित ट्रेवल्स का काम करता है उनके पास अपनी चार पहिया गाड़ी है। बताया जा रहा है कि शु्क्रवार की रात वह शराब के नशे में घर आए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में वह छत पर गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी भागकर छत पर गई तो वह खून से लथपथ पड़ा थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में उन्हें मेडिकल कालेज ले गई। पुलिस ने जांच पड़ताल में पिस्टल भी बरामद कर ली है, फिलहाल पुलिस ने असलहे को अवैध बताया जा रहा है। मेडिकल कालेज में घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अमित और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Published on:
28 Jun 2025 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर