गोरखपुर

विश्व हिंदू परिषद के लगने वाले शिक्षा वर्ग के लिए हुआ भूमि पूजन

गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा दस दिनों का संयुक्त परीक्षा शिक्षा वर्ग शिविर लग रहा है, इसके लिए आज भूमि पूजन किया गया।

less than 1 minute read
Jun 03, 2025

गोरखपुर के महानगर स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल पर 5 जून से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलने वाले विश्व हिंदू परिषद के काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संयुक्त परिषद शिक्षा वर्ग के प्रारंभ होने से पूर्व आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया।

भूमि पूजन में इनकी रही उपस्थिति

भूमि पूजन का कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश और संस्कृति पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल क्षेत्र संयोजक पुरेंदु कुमार, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह कुंवर, प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव, सुधा मोदी, डॉ डीके सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, महानगर संगठन मंत्री सोमेश, जिला अध्यक्ष गोपेश पाल, ज्योतिरादित्य सिंह, शीतल कुमार, संजीव श्रीवास्तव, देवेश वैश्य, देवी लाल, राहुल पांडेय ,अश्वनी ओझा, विश्वजीत सिंह, अमित विष्णु राय, जितेंद्र पांडेय, राहुल उपाध्याय, उत्कर्ष, शाश्वत समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Published on:
03 Jun 2025 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर