गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिनों के प्रवास पर गोरखपुर हैं, शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर ने उन्होंने डेढ़ सौ से अधिक लोगों की समस्याओं को सुने और निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस दौरान सीएम के सामने कुछ ऐसी शिकायतें आई जिनमें जांच के बाद गलत रिपोर्ट लगी थी, इस पर सीएम ने सख्त निर्देश दिया कि ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, जांच में किसी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद में शिथिलता या लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की हीलाहवाली हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है, उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में सीएम के यहां मेडिकल सहायता के लिए भी मरीजों के परिजन पहुंचे थे, सीएम ने अधिकारियों से जल्द इस्टीमेट तैयार कर शासन में भेजने का निर्देश दिया। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। विधानसभा में उद्बोधन समाप्त करने के बाद वह गोरखपुर आए और वहां से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम 14 और 15 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर सीएम विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक भी करेंगे।