गोरखपुर

सीएम योगी का डीएम प्रोजेक्ट बन रहा है सुसाइड प्वाइंट, फिर मिली युवती की लाश…कुछ दिन पहले महिला ने किया था सुसाइड

गोरखपुर में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब रामगढ़ताल में एक युवती की लाश उतराती दिखी। सूचना मिलते ही पहुंचीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, गुमशुदा युवती की मिली लाश

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव उतराते देखा गया, जैसे ही यह खबर फैली वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पहुंचीं पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया।

ये भी पढ़ें

नर्सिंग की छात्रा के साथ बर्बरता; बेल्ट से पीटा, रेप किया और……, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कैंट थाने में दर्ज था गुमशुदगी का रिपोर्ट

पुलिस ने मृतका की पहचान श्रद्धा त्रिपाठी(23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह 17 फरवरी से गायब थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कैंट थाने में दर्ज करवाई गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर नहीं पहुंचने पर दर्ज हुआ था गुमशुदगी का रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत डिबिया धोबी टोला के लेखपाल संजय त्रिपाठी की बेटी श्रद्धा मंगलवार को किसी काम से बाहर गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने बहुत बार फोन मिलाया लेकिन श्रद्धा का कुछ पता नहीं चला। जब कहीं कोई सूचना नहीं मिली तब परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रामगढ़ ताल में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी

पुलिस श्रद्धा की तलाश में लगी थी इसी बीच बुधवार को रामगढ़ ताल में एक युवती की लाश मिली। जिसकी पहचान श्रद्धा के रूप हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

जिसके बाद पिता संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी श्रद्धा के रूप में किए। उन्होंने बताया कि श्रद्धा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।

उसे कहीं भी अकेले घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल
Updated on:
18 Feb 2026 08:41 pm
Published on:
18 Feb 2026 04:55 pm
Also Read
View All